सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव अत्यंत भोले हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भव्य पूजन की आवश्यकता नहीं होती। सच्ची श्रद्धा और मन से की गई एक क्षणिक भक्ति ही उन्हें खुश कर देती है। विशेषकर सावन के महीने में सोमवार व्रत (Somvar Vrat) का विशेष महत्व होता है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित सोमवार व्रत कथा को पढ़ने और सुनने का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि बिना कथा के व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं उस पौराणिक कथा के बारे में, जो भक्तों के लिए आस्था का प्रतीक बनी हुई है। संतान प्राप्ति की चाहत और शिव की अनूठी कृपा कथा के अनुसार, किसी नगर में एक साहूकार रहता था। उसके पास अपार धन-दौलत थी, लेकिन संतान के अभाव में वह हमेशा दुखी रहता था। संतान प्राप्ति के लिए उसने प्रत्येक सोमवार को व्रत रखना शुरू कर दिया और पूरी श्रद्धा से शिव मंदिर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने लगा। साहूकार की लगन और भक्ति देखकर एक दिन माता पार्वती प्रसन्न हो गईं और उन्होंने भगवान शिव से साहूकार की मनोकामना पूर्ण करने का निवेदन किया। शिव...